फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Women got angry after the death of the youth vandalized the liquor shop said deaths have happened earlier also

Hamirpur: युवक की मौत के बाद महिलाओं में आक्रोश, शराब ठेके में की तोड़फोड…बोलीं- पहलें भी हो चुकी हैं मौतें

Sun, 09 Feb 2025 02:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 09 Feb 2025 02:54 PM IST
सार

Hamirpur News: महिलाओं ने आरोप लगाया कि सेल्समैन मनमानी कर ठेका चलाता है। 24 घंटे यहां शराब बेची जाती है। बताया कि इससे पूर्व भी इसी तरह दो युवकों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Women got angry after the death of the youth vandalized the liquor shop said deaths have happened earlier also
महिलाओं का हंगामा - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के पढ़ोरी ग्राम पंचायत के मजरा नई दिल्ली डेरा निवासी युवक द्वारा शराब पीने के बाद आत्महत्या करने से नाराज महिलाओं में आक्रोश दिखा। उन्होंने शराब के ठेका पहुंच जमकर तोड़फोड़ की। 24 घंटे शराब बेचे जाने का आरोप लगाया और पूर्व में दो और युवकों की मौत होने की बात कही। मौके पर आई पुलिस ने सभी को समझाबुझाकर शांत कराया।

विज्ञापन

मजरा नई दिल्ली डेरा निवासी अनिल कुमार (25) पुत्र श्रीचंद्र निषाद ने शनिवार देर शाम तक ठेके के पास शराब पी और घर पहुंचा। रात करीब 11 बजे परिजनों से बहस के बाद उसने घर के कमरें में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे परिजनों समेत मोहल्लेवासियों में शराब बेचने वाले के खिलाफ आक्रोश बढ़ गया। रविवार सुबह सैकड़ों महिलाओं ने गांव स्थित शराब के ठेके का घेराव कर वहां रखा माल फेंक दिया।
विज्ञापन

सेल्समैन मनमानी कर चलाता है ठेका
महिलाओं का गुस्सा देख सेल्समैन मौके से भाग निकला। महिलाओं ने सड़क पर फैले शराब के पाउचों को पैरों व डंडों से कुचलकर नष्ट कर दिया। सूचना पर आई पुलिस के समझाने के बाद महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ। महिलाओं ने आरोप लगाया कि सेल्समैन मनमानी कर ठेका चलाता है। 24 घंटे यहां शराब बेची जाती है। बताया कि इससे पूर्व भी इसी तरह दो युवकों की मौत हो चुकी है। कहा कि अनिल की बीते छह माह पूर्व शादी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed