{"_id":"656a333f64d287c21e09633d","slug":"women-going-to-worship-attacked-by-bees-12-injured-kanpur-news-c-220-1-akb1002-5915-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पूजा करने जा रही महिलाओं मधुमक्खियों का हमला, 12 जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पूजा करने जा रही महिलाओं मधुमक्खियों का हमला, 12 जख्मी
Sat, 02 Dec 2023 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
रसूलाबाद। लक्ष्मणपुर गांव में ब्रह्मदेव की पूजा करने जा रही महिलाओं पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। महिलाओं समेत 12 लोग जख्मी हो गए। किसी तरह लोगों ने इधर - उधर भाग कर जान बचाई। हमले में जख्मी लोगों को सीएचसी में भर्ती कर उपचार किया गया।
लक्ष्मणपुर निवासी शिवम के विवाह के बाद शुक्रवार को महिलाएं ब्रह्मदेव की पूजा करने जा रही थीं। पूजा स्थल के पास पहुंचने पर एक पेड़ पर लगे छत्ते से कुछ मधुमक्खियों ने उड़ना शुरू कर दिया। महिलाओं ने बचने की कोशिश कर भागना शुरू किया तो मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे मीना, रामवती, आरती, गीता देवी, पूजा, लक्ष्मी, इंद्रावती व शिवम समेत 12 लोग जख्मी हो गए। सभी को परिजन लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां पर डॉ. एनचंद्रा ने इलाज किया। इसके बाद सभी की हालत में सुधार है।
-- --
किशोरी को ले जाने में एक आरोपी गिरफ्तार
शिवली। किशोरी को बरगलाकर ले जाने व साजिश रचने के पांच आरोपियों में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया है। शिवली कोतवाल निरीक्षक शिव नारायन सिंह ने बताया कि कोतवाली के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी को ले जाने के मामले में मुस्तफा सिद्दीकी को बैरी तिराहा के पास से शुक्रवार की दोपहर पकड़ा गया है। साथ ही किशोरी को भी बरामद कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। बता दें कि इस मामले में पीड़ित पिता ने गांव के मुस्तफा व उसका चाचा शिराजुद्दीन, बाहर से गांव आने वाले एक मौलाना व राजा, शाहिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। संवाद