फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Women entrepreneurs to get a boost; accounts for SHGs and 'Lakhpati Didis' to be opened.

Kanpur News: महिला उद्यमियों को मिलेगी उड़ान, खुलेंगे एसएचजी और लखपति दीदी के खाते

Sun, 13 Sep 2026 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 13 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Women entrepreneurs to get a boost; accounts for SHGs and 'Lakhpati Didis' to be opened.
कानपुर देहात। समूह से जुड़ी महिला उद्यमियों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से जनपद में 15 से 18 सितंबर तक उड़ान अभियान चलाया जाएगा। इसमें एसएचजी (सेल्फ हेल्प ग्रुप) व लखपति दीदी के ग्रामीण बैंकों में खाते खोले जाएंगे और उन्हें ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इस धनराशि से वह कारोबार की शुरुआत कर सकेंगी या फिर जो पहले से काम कर रही हैं वह उसका विस्तार कर सकेंगी।
विज्ञापन

ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जनपद में 10212 स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। इनसे जुड़ी करीब 112477 महिलाएं अपने कौशल के अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त कर खुद का कारोबार कर रही है। इसके अलावा मिशन ने पात्र गृहस्थी व अंत्योदय कार्ड धारक परिवार की महिलाओं को समूह से जोड़ने का लक्ष्य एनआरएलएम विभाग को दिया है। इसके लिए डीएमएम व बीएमएम ग्राम पंचायत स्तर पर महिलाओं से संपर्क कर समूह से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। साथ ही नए गठित समूहों के बैंकों में खाते खुलवाकर सीसीएल के ऋण दिलवाने में सहायता कर रहे हैं। जिससे वह खुद का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर बन सके और उनकी आय में वृद्धि हो सके।
विज्ञापन

जिला मिशन प्रबंधक बृजेश कुमार ने बताया कि जनपद में करीब 59 ग्रामीण बैंक की शाखाएं संचालित हैं। इन ग्रामीण बैंकों की तरफ से उड़ान अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक शाखा में कम से कम दो नए एसएचजी के खाते खोलते हुए उन्हें सीसीएल के तहत ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही दो लखपति दीदी के खाते खोल कर उद्यमिता ऋण का वितरण किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह अभियान ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि व महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित किए जाने के उद्देश्य से चलाया जाएगा। उपायुक्त एनआरएलएम अशोक कुमार ने बताया कि 15 से 18 सितंबर तक चलाए जाने वाले उड़ान अभियान में नए एसएचजी व लखपति दीदी के खाते खोलते हुए ऋण दिलाया जाएगा। इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed