फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   women died in illegal hospital

कन्नौज: ऑपरेशन के बाद प्रसूता और नवजात की बिगड़ी हालत, तड़प-तड़प कर तोड़ा दम

Wed, 06 Mar 2019 11:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 06 Mar 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
women died in illegal hospital
मौके पर जांच करती पुलिस
कन्नौज के कस्बे में अवैध ढंग से संचालित नर्सिंग होम में आपरेशन के बाद प्रसूता और नवजात की हालत बिगड़ गई। प्रसूता को तड़पता देखकर झोलाछाप ने उसे बाहर कर दिया। थोड़ी ही देर में प्रसूता ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन भड़क गए। इन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होते ही अवैध नर्सिंग होम की झोलाछाप संचालिका स्टाफ समेत पीछे के गेट से मरीजों को छोड़कर भाग निकली।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोशित परिजनों को शांत कराया। मृतका के पति ने झोलाछाप संचालिका और गांव की आशा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। चिकित्सा अधिकारियों ने फर्जी नर्सिंग होम को सील कर जांच शुरू की है। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के पट्टी पवोरा गांव निवासी कमलेश कुमार की पत्नी रीना देवी (23) को मंगलवार शाम प्रसव पीड़ा हुई। कमलेश के मुताबिक सुरक्षित प्रसव के लिए वह गांव की आशा श्यामा देवी के पास पहुंचा।
विज्ञापन


 

स्टाफ के साथ शुरु किया उपचार

श्यामा देवी रीना को सरकारी अस्पताल के बजाय कमीशन के लालच में कस्बे के ममता पॉली क्लीनिक एंड हॉस्पिटल के नाम से संचालित अवैध नर्सिंग होम में ले र्गइं। यहां 35 हजार रुपये जमा कराने के बाद नर्सिंग होम की संचालिका ममता ने स्टाफ के साथ उपचार शुरू किया।  रात करीब 10 बजे आपरेशन से बेटी का जन्म हुआ। आपरेशन के थोड़ी ही देर बाद बाद पत्नी और बच्ची की हालत बिगड़ गई। रात करीब 12 बजे संचालिका ने पत्नी और बच्ची को नर्सिंग होम से बाहर निकाल दिया।

गेट के बाहर रीना ने दम तोड़ दिया। इससे साथ में आए लोग भड़क गए। यह हंगामा करने लगे। सुबह गांव से कई और लोग पहुंच गए। इन्होंने अस्पताल में हंगामा किया। इस दौरान संचालिका ममता स्टाफ के साथ भर्ती मरीजों को छोड़कर पीछे के गेट से भाग निकलीं। जानकारी पर कोतवाल टीपी वर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इन्होंने हंगामा कर रहे परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

महिला ने तड़प-तड़प कर तोड़ा दम

कोतवाल ने नवजात की हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। नर्सिंग होम में भर्ती तीन मरीजों को भी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। प्रसूता के पति ने ममता और आशा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम मोहन त्रिपाठी और वाईके मंजुल ने अवैध ढंग से संचालित नर्सिंग होम में आपरेशन के उपकरण और दवाओं को सील कर दिया।

सीएमओ ने बताया कि नर्सिंग होम अवैध ढंग से संचालित हो रहा था। संचालिका ममता झोलाछाप है। इससे पहले भी ममता ने तिर्वा और पाल चौराहे पर अवैध ढंग से नर्सिंग होम खोला था। जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में वह जेल जा चुकी है। पूरे मामले की जांच कर आरोपी संचालिका के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं ममता ने बताया कि आपरेशन के बाद प्रसूता को पानी पीने से मना किया गया था। प्रसूता के परिजनों ने उसे पानी पिला दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed