फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Women cricketers hit fours and sixes at Kamala Club.

Kanpur News: कमला क्लब में महिला क्रिकेटरों ने लगाए चौके-छक्के

Mon, 03 Aug 2026 01:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Women cricketers hit fours and sixes at Kamala Club.
कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने आगामी बोर्ड ट्रॉफी के लिए अंडर-19 महिला टीम के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। कमला क्लब में दो से चार अगस्त तक टी-20 प्रारूप के चयन मैच आयोजित किए जा रहे हैं। ट्रायल में प्रदेश के विभिन्न जनपदों की 105 प्रतिभाशाली महिला क्रिकेटर छह टीमों में विभाजित होकर दावेदारी पेश कर रही हैं। रविवार को खेले गए चयन मुकाबलों में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। पहले मैच में बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में खूब रन बटोरे और बड़े शॉट्स की झड़ी लगाई। दूसरे मुकाबले में गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए सटीक लाइन-लेंथ से बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।
विज्ञापन

यूपीसीए की महिला चयन समिति की चेयरपर्सन प्रियंका शैली के साथ चयनकर्ता सीमा सिन्हा, श्वेता सिंह, क्षमता श्रीवास्तव और करिश्मा जैन की पैनी नजर खिलाड़ियों पर रही। इन मुकाबलों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश की अंडर-19 महिला टीम में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed