फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Women created ruckus at the shifted liquor shop, said move it out of the populated area

Hardoi: स्थानांतरित शराब की दुकान पर महिलाओं का हंगामा, सेल्समैन बैरंग लौटा…बोलीं- आबादी क्षेत्र से बाहर करें

Tue, 24 Sep 2024 01:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 24 Sep 2024 01:47 PM IST
सार

Hardoi News: जांच अधिकारी आबकारी निरीक्षक ने दुकान को महज पचास मीटर दूरी पर स्थानांतरित कर के निस्तारण की खानापुरी कर दी। स्थानीय लोगों विशद मिश्रा, रुपेश, कौसर व विशाल आदि का कहना है कि बड़े चौरहे पर दुकान आने से और ज्यादा समस्या होगी।

विज्ञापन
Women created ruckus at the shifted liquor shop, said move it out of the populated area
शराब की दुकान के सामने प्रदर्शन करती महिलाएं - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में पिहानी कस्बे में मोहल्ला कोटकलां में स्थानांतरण के बावजूद खुल रही देशी शराब की दुकान पर मंगलवार को महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। दुकान खोलने पहुंचे सेल्समैन को विरोध के कारण बैरंग लौटना पड़ा। आबादी क्षेत्र बड़ा चौराहा पर स्थित शराब के ठेके के कारण महिलाओं व छात्राओं को गुजरना मुश्किल होता था।

विज्ञापन

मोहल्ला कोटकलां बड़ा चौराहा निवासी राम देवी व लक्ष्मी आदि ने आईजीआरएस माध्यम से शिकायत कर शराब की दुकान को इस क्षेत्र से हटा कर आबादी के बाहर करने की मांग की। 18 सितंबर को शिकायतकर्ताओं व रुपेश तिवारी और विशाल गुप्ता की मौजूदगी में हुई जांच के बाद अनुज्ञापी शुभम गुप्ता को दुकान हटाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

इस पर शुभम ने दूसरी दुकान की चौहद्दी आबकारी कार्यालय में दी। आबकारी निरीक्षक ने नई दुकान की चौहद्दी का स्थलीय निरीक्षण किया और निर्देशित किया कि तीन दिन में दुकान स्थानांतरित करके कार्यालय में अवगत कराएं। आरोप है कि इसके बावजूद दुकान खुल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान को आबादी क्षेत्र से बाहर स्थानांतरित किया जाए
मंगलवार को सुबह ही मोहल्ले की महिलाएं रानी, कलावती, रामदेवी, लक्ष्मी, सलोनी, मंजू, रामबेटी, सोनी, नीरा, प्रीती व रामरती दुकान के सामने जमा हो गईं और दुकान खोलने पहुंचे सेल्समैन से स्थानांतरण के बावजूद दुकान खोलने का विरोध किया। इस पर सेल्समैन बैरंग लौट गया। महिलाओं की मांग है कि दुकान को आबादी क्षेत्र से बाहर स्थानांतरित किया जाए।

महज पचास मीटर दूरी पर कर दिया स्थानांतरण
जांच अधिकारी आबकारी निरीक्षक ने दुकान को महज पचास मीटर दूरी पर स्थानांतरित कर के निस्तारण की खानापुरी कर दी। स्थानीय लोगों विशद मिश्रा, रुपेश, कौसर व विशाल आदि का कहना है कि बड़े चौरहे पर दुकान आने से और ज्यादा समस्या होगी। थोड़ी-थोड़ी दूर पर चारों तरफ धर्मस्थल और स्कूल हैं। इससे पहले यही दुकान सल्लिया रोड पर एक धर्मस्थल के निकट स्थानांतरित कर दी गई थी, जो विरोध के कारण वहां नहीं खुल सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed