फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Women arrived with brooms to close the liquor shops

बाटम::: शराब के ठेकों को बंद कराने झाड़ू लेकर पहुंची महिलाएं

Mon, 02 Sep 2024 01:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Women arrived with brooms to close the liquor shops
फोटो संख्या 21
विज्ञापन




फोटो संख्या 22

फोटो संख्या 23



-शराब लेने पहुंचे व्यक्ति को झाड़ू से पीटते वीडियो वायरल



-आबकारी विभाग के अधिकारियों की कार के आगे बैठीं महिलाएं

संवाद न्यूज एजेंसी



इकदिल। मनियामऊ गांव में महिलाओं ने झाड़ू और मूसर लेकर शराब ठेकों को हटाने की मांग को लेकर हंगामा किया। सूचना पर आबकारी विभाग के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस दौरान शराब लेने पहुंचे एक व्यक्ति को महिलाओं ने झाड़ू से पीट दिया। घटना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

एक अगस्त से 12 दिनों तक आक्रोशित महिलाओं ने क्षेत्र से शराब की दुकानें हटाने की मांग की थी। हंगामे के चलते अधिकारियों ने 12 अगस्त को शराब की दुकानें बंद करा दी थीं। 20 दिन ठेके बंद रहने के बाद 31 अगस्त की देर शाम अधिकारियों ने शराब के ठेके दोबारा खोलवा दिए।
विज्ञापन




रविवार सुबह गांव की महिलाओं ने एक जुट होकर हाथ में झाड़ू, मूसल, रस्सी लेकर ठेकों को बंद कराने के लिए दोबारा विरोध कर हंगामा किया। शराब लेने के लिए कोई व्यक्ति जाता तो उससे शराब छीनकर फैला देतीं। आबकारी विभाग के अधिकारियों की कार के सामने एक व्यक्ति को महिलाओं ने एक जुट होकर झाड़ू से पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामा कर रहीं महिलाओं का कहना ही कि पहले गांव के रास्ते पर शराब की दुकानें खुली हुई थीं। तब उन्होंने इसका विरोध किया था। अधिकारियों ने ठेकेदारों से मिलकर अब गांव के आश्रम वासी सड़क पर ठेका खोलवा दिया है। आश्रम में प्राचीन शिव मंदिर है। यहां महिलाएं पूजा-पाठ करने के लिए आती हैं।



ठेकों के बाहर लोग शराब पीकर पूजा-पाठ करने जाती महिलाओं से उल्टा-सीधा बोलते हैं। महिलाओं का आरोप है कि गांव के शरारती बच्चे खाली पड़े पाउच में बची शराब निचोड़ कर पीते हैं। गांव के बच्चों पर इसका बुरा असर पड़ रहा है।


जिम्मेदार बोले



आबकारी विभाग के डीओ विजय पाल ने बताया कि दो शराब की दुकानें 2018 में खोली गई थीं। अंग्रेजी शराब का ठेका 15 मई 2024 में खोला गया। उन्होंने बताया कि रविवार को क्षेत्रीय निरीक्षक रंजीत सिंह, चकरनगर क्षेत्रीय निरीक्षक प्रेम नारायण निरंजन, सदर निरीक्षक जगदंबिका प्रसाद मौके पर गए थे। उन्होंने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। बताया कि ठेकेदार व राजस्व का काफी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed