{"_id":"67742ee93cbede1de8020f8d","slug":"womans-condition-worsens-in-train-she-dies-etawa-news-c-216-1-etw1002-119805-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ट्रेन में महिला की हालत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ट्रेन में महिला की हालत बिगड़ी, मौत
विज्ञापन
जसवंतनगर। इलाज के लिए पति के साथ आगरा जा रही महिला की ट्रेन में हालत बिगड़ गई। ट्रेन इटावा और बलरई स्टेशन के बीच उसकी महिला की मौत हो गई।
मंगलवार को बकेवर थाना क्षेत्र के पटिया गांव निवासी 38 वर्षीय रूबी देवी पति रनवीर सिंह के साथ मेमू पैसेंजर 04163 से आगरा इलाज के लिए जा रही थी। कुछ देर बाद ही उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। पति रनवीर सिंह ने तुरंत ही इसकी सूचना रेलवे के हेल्पलाइन नंबर पर दी। इसके बाद जैसे ही ट्रेन बलरई स्टेशन पर पहुंची तो वहां महिला को अस्पताल ले जाने के लिए उतारा जाने लगा, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। इसके बाद पति उसे सीएचसी पर लेकर गया और वहां पर तैनात डाॅ. वीरेंद्र सिंह ने महिला का चेकअप कर उसे मृत घोषित कर दिया।
जीआरपी ने रनवीर सिंह से पत्नी रूबी देवी का पोस्टमार्टम को कहा, लेकिन उन्हाेंने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इस पर शव पति को सौंप दिया गया। रनवीर ने बताया कि पत्नी किडनी की बीमारी से पीड़ित थी। इलाज आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज में चल रहा था। वह उसे इलाज के लिए वहीं लेकर जा रहा था, लेकिन बलरई स्टेशन पहुंचने से पूर्व ही ट्रेन में तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।