फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Womans condition worsened after sterilization and death, family members made allegations against hospital admi

Hamirpur: नसबंदी के बाद बिगड़ी महिला की हालत...मौत,  परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

Wed, 20 Dec 2023 08:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 20 Dec 2023 08:29 PM IST
सार

Hamirpur News: सीएचसी अधीक्षक डॉ. रजत रंजन तिवारी ने बताया कि पेशाब में जलन व उल्टी दस्त की शिकायत थी। सीएचसी में इलाज करने की कोशिश की गई, लेकिन सुधार नहीं हुआ। कानपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Womans condition worsened after sterilization and death, family members made allegations against hospital admi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमीरपुर जिले में मौदहा कोतवाली क्षेत्र में चार दिन पूर्व नसबंदी कराने के बाद महिला की अचानक हालत बिगड़ गई। कानपुर ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। कोतवाली क्षेत्र के ढीहाडेरा निवासी पूजा (30) पत्नी रामगोपाल को गांव की आशा 15 दिसंबर को नसबंदी कराने के लिए सीएचसी लाई थी।

विज्ञापन

सोमवार को अचानक उसकी हालत बिगड़ने पर आशा बहू दोबारा उसे अस्पताल लेकर आई। हालत बिगड़ती देख देर रात उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां से कानपुर के लिए रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पिता का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही से उसकी बेटी की मौत हुई है।
विज्ञापन

पिता चंद्रपाल निषाद ने बताया कि उसकी बेटी तीन बच्चों की मां है। उसकी ससुराल बांदा के जसपुरा थानाक्षेत्र के बरेठा में है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. रजत रंजन तिवारी ने बताया कि पेशाब में जलन व उल्टी दस्त की शिकायत थी। सीएचसी में इलाज करने की कोशिश की गई, लेकिन सुधार नहीं हुआ। कानपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed