{"_id":"6838a3f88d708d00d307598e","slug":"womans-body-found-in-canal-not-identified-etawa-news-c-216-1-etw1005-125951-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नहर में मिला महिला का शव, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नहर में मिला महिला का शव, शिनाख्त नहीं
विज्ञापन
जसवंतनगर। भोगनीपुर गंग नहर में बृहस्पतिवार को एक महिला का शव मिला। इससे क्षेत्र में खलबली मच गई। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
प्रधान मल्हूपुर जितेंद्र उर्फ राजा ने शव पानी में पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव नहर से बाहर निकलवाकर आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। महिला की उम्र करीब 55 साल के आसपास बताई जा रही है।
शव पुराना प्रतीत हो रहा है। चोट के कोई निशान भी नहीं थे। सीओ आयुषी सिंह ने बताया कि आसपास जिलों के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट से मिलान के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।