फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman's body found hanging, accused of murder

Kanpur News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Thu, 20 Feb 2025 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging, accused of murder
काजल यादव की फाइल फोटो ।  - फोटो : काजल यादव की फाइल फोटो ।
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक 26 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। श्रीधाम कॉलोनी में काजल यादव का शव मंगलवार देर शाम घर के कमरे में साड़ी के फंदे पर लटका मिला। मृतका के परिजनों ने पति सोमवीर यादव, सास, ससुर और विवाहित नंद पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112, संबंधित थाना, सीओ सिटी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। सभी अधिकारियों ने घटना स्थल की जांच की। पति सोमवीर का कहना है कि छह साल पहले धमना की मढैया थाना बढ़पुरा में उनकी शादी हुई थी। संतान न होने के कारण काजल परेशान रहती थी। उसका इलाज भी चल रहा था।
विज्ञापन

सोमवीर किराए की दुकान पर परचूनी का काम करता है। परिवार ने थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतिका के चचेरे भाई गजेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी बहन को आए दिन दहेज के लिए पति और उसके परिवार वाले प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल 2019 में मेरी बहन की शादी हुई थी। तब से लेकर लगातार दहेज की मांग कर रहे थे। वह बीमार भी चल रही थी और उसका पति और ससुराल वाले उसका इलाज भी नहीं करवाते थे। पुलिस को चार लोगों के खिलाफ लिखित तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed