{"_id":"66ef1ce419dfd8315404e523","slug":"womans-bag-pulled-from-moving-bike-seriously-injured-after-falling-on-road-etawa-news-c-216-1-etw1001-116121-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: चलती बाइक से महिला का बैग खींचा, सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: चलती बाइक से महिला का बैग खींचा, सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
फोटो संख्या 18
फोटो संख्या 19
-अधिवक्ता देवर के साथ मायके से घर लौट रही थी महिला
-दो थानों की सीमा पर हुई घटना, पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
बसरेहर। अधिवक्ता देवर के साथ मायके से घर जा रही बाइक सवार महिला से लुटेरों ने बैग छीनने का प्रयास किया। लेकिन महिला की पकड़ से बैग छूट न सका और महिला बाइक से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। चीखने-चिल्लाने की आवाज से निकलते राहगीरों के रुकने पर लुटेरे भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
बसरेहर कस्बा निवासी अधिवक्ता आलोक दीक्षित ने बताया कि कचहरी में उनका बस्ता है। उनकी भाभी सुनीता का मायका भी शहर के प्रेम नगर में है। शनिवार को अपने मायके श्राद्ध के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थीं। वह तीन बजे कचहरी से अपनी भाभी के घर गया। वहां से चार निकले थे। तभी उदयपुरा गांव के पास पीछे से आ रहे तीन बाइक सवार लुटेरों ने उसकी भाभी के बैग को छीनने का प्रयास किया। लेकिन भाभी बैग को मजबूती से पकड़े हुए थे। तभी भाभी बैग के साथ रोड पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिसके बाद राहगीरों को देख लुटेरे वहां से बसरेहर की तरफ भाग खड़े हुए। अधिवक्ता ने भाभी को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसके बाद यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने जांच पड़ताल की और परिजनों से पूछताछ की। उसके बाद अधिवक्ता से फ्रेंड्स कॉलोनी थाना प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। दो थानों की सीमा पर घटना होने थाना अध्यक्ष बसरेहर भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई है।