फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman was murdered for protesting against illegal relationship

Kanpur News: अवैध संबंध का विरोध करने पर हुई थी महिला की हत्या

Thu, 04 Jan 2024 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 04 Jan 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Woman was murdered for protesting against illegal relationship
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में दो दिन पहले हुई महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी ने घर आने- जाने का विरोध करने पर हत्या किए जाने की बात स्वीकारी है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेजा है।
विज्ञापन

घटना का खुलासा करते हुए थानाध्यक्ष रसूलाबाद मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि ताजपुर तरसौली के मजरा शंकरपुर में महिला राजरानी (55) की हत्या के मामले में मृतका के बेटे ने गांव के जगदीश पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपी की तलाश में थी। मंगलवार रात आरोपी के भैसायां मार्ग पर होने की जानकारी मिली। इस पर शाम छह बजे घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस की पूछताछ में जगदीश ने बताया कि उसकी पत्नी की 18 साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से वह पड़ोस में रहने वाली राजरानी के घर आने -जाने लगा था। इस पर राजरानी के परिवार के लोग विरोध करते थे। सोमवार दोपहर राजरानी घर में अकेली थी। इसी बीच जब वह उसके घर पहुंचा तो राजरानी ने घर आने का विरोध कर सब्जी बनाने वाली कल्छुली से उसके ऊपर हमला कर दिया। इसी बात से नाराज होकर उसने राजरानी के सिर पर बेलन से ताबड़तोड़ हमले कर दिए। इससे राजरानी की मौत हो गई। खून से लथपथ देख वह मौके से भाग निकला था। बता दें कि शंकरपुर निवासी राजरानी (55) की घर में हत्या कर दी गई थी। उसका शव सोमवार शाम चूल्हे के पास खून से लथपथ मिला था। घटना के वक्त पति घर से बाहर गया हुआ था। जब वह लौट कर आया तो पत्नी का शव पड़ा देख पुलिस को जानकारी दी थी। थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया की जगदीश को गिरफ्तार हत्या के प्रयुक्त हुए आला कत्ल बरामद कर लिए हैं। बताया कि आरोपी को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। वहां उसने जुर्म कबूला, इस पर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed