फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman telecaller murdered in Kanpur: burnt by pouring petrol, half-burnt body found on railway track

कानपुर में महिला टेलीकॉलर की हत्या: पेट्रोल डालकर जलाया, रेलवे ट्रैक किनारे मिला अधजला शव

Tue, 26 Oct 2021 07:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 26 Oct 2021 07:49 PM IST
विज्ञापन
Woman telecaller murdered in Kanpur: burnt by pouring petrol, half-burnt body found on railway track
मृतका ज्योति मिश्रा - फोटो : amar ujala
कानपुर के चकेरी में सोमवार सुबह काम पर निकली कंसल्टेंसी कंपनी की टेलीकॉलर की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया गया। पहचान मिटाने के लिए हत्यारोपियों ने शव को पेट्रोल डालकर जला दिया। मंगलवार सुबह युवती का अधजला शव पड़ा मिला।
विज्ञापन


इलाके के गिरजा नगर निवासी संतोष मिश्रा का आरओ प्लांट है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बड़ी बेटी ज्योति मिश्रा (23) शिवकटरा स्थित एक कंसल्टेंसी कंपनी में टेलीकॉलर थी। सुबह करीब नौ काम के लिए निकली थी। शाम 7:30 बजे तक घर नहीं लौटी तो फोन मिलाया, जो स्विच ऑफ बता रहा था।
विज्ञापन

कहीं कुछ पता न चलने पर देर रात चकेरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। मौसेरे भाई आनंद तिवारी ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब सात बजे ज्योति का फोन चालू हुआ तो पुलिस ने फोन उठाकर शव मिलने की जानकारी दी। परिजनों ने गले में पड़ी चेन और कपड़ों की मदद से पहचान की। थाना प्रभारी के अनुसार हत्या के बाद युवती का शव जलाया गया है।

शिव के पास मिला फोन, पुलिस ने चालू किया 
सूचना पर पहुंची पुलिस को युवती के शव के पास एक  हैंड बैग मिला। इसमें मोबाइल फोन था, जिसे पुलिस ने ऑन किया। इसके बाद उस पर परिजनों के फोन पहुंचने लगे। तब पुलिस ने उन्हें शव मिलने की सूचना दी। 

खाली केन व माचिस मिली
परिजनों के अनुसार पुलिस ने घटनास्थल से एक खाली केन और माचिस भी बरामद की है। इस केन से पेट्रोल की बदबू आने के कारण पुलिस ने पेट्रोल से ही शव को फूंके जाने की आशंका व्यक्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed