{"_id":"61780e5e8ca3bb7a530e9f7b","slug":"woman-telecaller-murdered-in-kanpur-burnt-by-pouring-petrol-half-burnt-body-found-on-railway-track","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में महिला टेलीकॉलर की हत्या: पेट्रोल डालकर जलाया, रेलवे ट्रैक किनारे मिला अधजला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में महिला टेलीकॉलर की हत्या: पेट्रोल डालकर जलाया, रेलवे ट्रैक किनारे मिला अधजला शव
Tue, 26 Oct 2021 07:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 26 Oct 2021 07:49 PM IST
विज्ञापन
मृतका ज्योति मिश्रा
- फोटो : amar ujala
कानपुर के चकेरी में सोमवार सुबह काम पर निकली कंसल्टेंसी कंपनी की टेलीकॉलर की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया गया। पहचान मिटाने के लिए हत्यारोपियों ने शव को पेट्रोल डालकर जला दिया। मंगलवार सुबह युवती का अधजला शव पड़ा मिला।
इलाके के गिरजा नगर निवासी संतोष मिश्रा का आरओ प्लांट है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बड़ी बेटी ज्योति मिश्रा (23) शिवकटरा स्थित एक कंसल्टेंसी कंपनी में टेलीकॉलर थी। सुबह करीब नौ काम के लिए निकली थी। शाम 7:30 बजे तक घर नहीं लौटी तो फोन मिलाया, जो स्विच ऑफ बता रहा था।

कहीं कुछ पता न चलने पर देर रात चकेरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। मौसेरे भाई आनंद तिवारी ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब सात बजे ज्योति का फोन चालू हुआ तो पुलिस ने फोन उठाकर शव मिलने की जानकारी दी। परिजनों ने गले में पड़ी चेन और कपड़ों की मदद से पहचान की। थाना प्रभारी के अनुसार हत्या के बाद युवती का शव जलाया गया है।
शिव के पास मिला फोन, पुलिस ने चालू किया
सूचना पर पहुंची पुलिस को युवती के शव के पास एक हैंड बैग मिला। इसमें मोबाइल फोन था, जिसे पुलिस ने ऑन किया। इसके बाद उस पर परिजनों के फोन पहुंचने लगे। तब पुलिस ने उन्हें शव मिलने की सूचना दी।
खाली केन व माचिस मिली
परिजनों के अनुसार पुलिस ने घटनास्थल से एक खाली केन और माचिस भी बरामद की है। इस केन से पेट्रोल की बदबू आने के कारण पुलिस ने पेट्रोल से ही शव को फूंके जाने की आशंका व्यक्त की गई।