फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman swallows poison after lover refuses to marry her, dies

Kanpur News: प्रेमी के शादी करने से इन्कार करने पर महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

Tue, 23 Sep 2025 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 23 Sep 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Woman swallows poison after lover refuses to marry her, dies
पुखरायां। भोगनीपुर थाना क्षेत्र के हलधरपुर में सोमवार को एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाने पर उसकी मौत हो गई। मृतका की मां ने एक युवक पर शादी करने इन्कार कर देने पर बेटी के आत्महत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

हलधरपुर निवासी खुशीराम खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। सोमवार दोपहर को उसकी बेटी उपासना (21) ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अकबरपुर मेडिकल कॉलेज ले आए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की मां माया देवी ने बताया कि उसने बेटी की शादी सिकंदरपुर निवासी युवक के साथ तय की थी। कुछ समय बाद युवक शादी करने से इंकार करने लगा। इसपर उसने भोगनीपुर थाना व पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। पुलिस आरोपी को पकड़ कर थाने लाई थी। यहां युवक शादी करने के लिए राजी हो गया तो बेटी ने समझौता कर लिया।
विज्ञापन

सोमवार को युवक के कोर्ट में शादी न करने के लिए आने पर बेटी ने घर आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी जान चली गई। भोगीनपुर थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि महिला पहले से ही विवाहित थी। वह पति को छोड़कर मायके में रह रही थी। उसका रिश्तेदारी के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला के समझौता करने पर प्रेमी को छोड़ दिया गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed