{"_id":"6101b1c28ebc3e587f749e57","slug":"woman-standing-at-train-gate-fell-down-died-pukhrayan-news-knp6429929103","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के गेट पर खड़ी महिला नीचे गिरी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के गेट पर खड़ी महिला नीचे गिरी, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुखरायां। कस्बा स्थित रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से गुजर रही पुणे-लखनऊ सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन के गेट पर खड़ी महिला अचानक नीचे गिर गई। इससे ट्रेन से कटकर महिला की मौत हो गई। बेटे के शोर मचाने पर ट्रेन को चेन पुलिंग करके रोका गया। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मध्यप्रदेश भोपाल के थाना हनुमानगंज सब्जी मंडी निवासी मोहम्मद हुजैफा ने बताया कि वह मां रिहाना खातून (45) के साथ पुणे-लखनऊ सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन से कानपुर जा रहा था। जहां से घाटमपुर स्थित ननिहाल जाना था। बुधवार को कानपुर-झांसी रूट पर पुखरायां स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से गुजरते समय ट्रेन थोड़ी धीमी हुई तो मां गेट पर खड़े होकर स्टेशन देखने लगी।
अचानक पैर फिसलने से वह नीचे गिर गई। ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। इसके बाद ट्रेन को चेन पुलिंग करके रोक कर उसे उतारा गया। सूचना पर जीआरपी भीमसेन के थानाध्यक्ष गौरव तिवारी व स्थानीय जीआरपी चौकी के कांस्टेबिल आदिल आफताब और रघुराज सिंह पहुंच गए।
विज्ञापन
जिन्होंने जानकारी करने के बाद मृतका के मायके घाटमपुर में सूचना दी। जहां से मृतका के भाई इरफान अहमद पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत
झींझक। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट के झींझक रेलवे क्रॉसिंग के पास अप लाइन पर ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत हो गई। बुधवार को खंभा नंबर 1081-1 व 3 के मध्य एक युवक का शव पड़ा देख गेटमैन शैलेंद्र ने सूचना स्टेशन पर दी।
स्टेशन अधीक्षक झींझक वेद प्रकाश की सूचना पर पहुंचे जीआरपी कर्मियों ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन पहचान न होने पर अज्ञात में ही पंचनामा भरा गया। चौकी प्रभारी जीआरपी झींझक राकेश पाल ने बताया कि मृतक काली पैंट पहने था। शिनाख्त नहीं होने के कारण शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। (संवाद)