फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman shot in suspicious circumstances in Kanpur, accident happened while cleaning gun, water washed the floor

Kanpur: संदिग्ध हालातों में महिला को लगी गोली, बंदूक साफ करते समय हुआ हादसा, पानी से धो डाला फर्श का खून

Fri, 14 Apr 2023 04:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 14 Apr 2023 04:10 PM IST
सार

Kanpur Crime: बिठूर थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला को सीने में गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को सिंगल बैरेल बंदूक में एलजी कारतूस का खोखा फंसा मिला। वहीं, उस जगह का सारा खून भी पानी से धो दिया गया था।

विज्ञापन
Woman shot in suspicious circumstances in Kanpur, accident happened while cleaning gun, water washed the floor
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के हृदयपुर गांव में शुक्रवार दोपहर घर में अचानक पूजा कुशवाहा (32) को सीने में गोली लग गई। महिला को आनन-फानन में पति विश्वनाथ इलाज के लिए हैलेट ले गया, जहां डॉक्टरों ने पूजा को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

मामले में पति विश्वनाथ और ननंद सोनम का कहना है कि सिंगल बैरल बंदूक साफ करते समय अचानक गोली चल गई। जानकारी के मुताबिक पति विश्वनाथ गांव के पास स्थित एक इंटर कॉलेज में गार्ड की नौकरी करता है।  हादसे के वक्त सास मुन्नी देवी और देवरानी अदिति भी घर में मौजूद थे।
विज्ञापन

मृतका का छोटा भाई कृष्णा घर के बाहर खेल रहा था, जबकि देवर विष्णु दूसरी मंजिल पर सो रहा था। मृतका की शादी 19 अप्रैल 2016 में हुई थी। उसका एक बेटा अनमोल(6) है। हादसे की जानकारी सिंकदरा कस्बे में रहने वाले मायके वालों को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंदूक में फंसा मिला खोखा, खून कर दिया था साफ
घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पुलिस को सिंगल बैरेल बंदूक में एलजी कारतूस का खोखा फंसा मिला। वहीं, जिस जगह पूजा को गोली लगी थी। उस जगह का सारा खून भी पानी से धो दिया गया था। इससे मामला संदिग्ध लग रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed