{"_id":"5df8cc438ebc3e87c70dcfc2","slug":"woman-set-fire-to-sp-office-gate-in-unnao-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: दुष्कर्म पीड़िता को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला गया जेल, आरोपी ने स्वीकारी यह बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: दुष्कर्म पीड़िता को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला गया जेल, आरोपी ने स्वीकारी यह बात
Tue, 17 Dec 2019 07:12 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 17 Dec 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता ने लगाई आग
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले में एसपी कार्यालय में खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह की कोशिश करने वाली हसनगंज थाना क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़िता के मामले मेें पुलिस ने आरोपी को मेडिकल परीक्षण के बाद जेल भेजा है। पूछताछ में आरोपी ने युवती से नजदीकी और शादी से इंकार करने की बात भी स्वीकार की है।
हसनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 23 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने सोमवार सुबह 11 बजे एसपी कार्यालय गेट पर खुद को आग लगा ली थी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से उसे हैलट कानपुर रेफर कर दिया गया था।
युवती के आरोपों के आधार पर पुलिस ने उसे आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपी अवधेश सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पूछताछ शुरू की थी। पुलिस के अनुसार आरोपी अवधेश सिंह ने पूछताछ में युवती से कई साल से नजदीकी होने व शादी से मना करने की बात स्वीकार की है। मंगलवार को पुलिस ने सीएचसी में उसका मेडिकल कराया और कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।