फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman set fire to SP office gate in unnao news update

उन्नाव: दुष्कर्म पीड़िता को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला गया जेल, आरोपी ने स्वीकारी यह बात

Tue, 17 Dec 2019 07:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 17 Dec 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
Woman set fire to SP office gate in unnao news update
उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता ने लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले में एसपी कार्यालय में खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह की कोशिश करने वाली हसनगंज थाना क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़िता के मामले मेें पुलिस ने आरोपी को मेडिकल परीक्षण के बाद जेल भेजा है। पूछताछ में आरोपी ने युवती से नजदीकी और शादी से इंकार करने की बात भी स्वीकार की है।
विज्ञापन


हसनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 23 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने सोमवार सुबह 11 बजे एसपी कार्यालय गेट पर खुद को आग लगा ली थी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से उसे हैलट कानपुर रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन


युवती के आरोपों के आधार पर पुलिस ने उसे आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपी अवधेश सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पूछताछ शुरू की थी। पुलिस के अनुसार आरोपी अवधेश सिंह ने पूछताछ में युवती से कई साल से नजदीकी होने व शादी से मना करने की बात स्वीकार की है। मंगलवार को पुलिस ने सीएचसी में उसका मेडिकल कराया और कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed