{"_id":"5bdf1c3ebdec226959416d54","slug":"woman-set-fire-taking-her-child-in-lap","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सूरत जाने की जिद बनकर आई कॉल, 5 महीने की बच्ची को आंचल में समेट जल मरी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरत जाने की जिद बनकर आई कॉल, 5 महीने की बच्ची को आंचल में समेट जल मरी महिला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 04 Nov 2018 09:50 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बांदा जिले में पांच महीने की बच्ची को अपने आंचल में समेट कर युवती ने खुद को आग लगा ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बुरी तरह झुलस गई बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग बुझाने में पति भी झुलस गया। पति के मुताबिक 50 हजार रुपये और कुछ जेवर भी आग में जल गए।
जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव में रविवार को देर शाम फूलन देवी (25) पत्नी क्रांति ने अपनी पांच महीने की पुत्री नैना को गोद में बैठाकर खुद के ऊपर मिट्टी का तेल डाला और आग लगा ली। पति पड़ोस की एक दुकान से गुटखा लेने गया था। ससुर ललतू घर के बाहर बैठा था। तीन वर्षीय पुत्र दरवाजे पर खेल रहा था। इसी दौरान महिला ने 5 महीने की बच्ची को गोद में लेकर आग लगा ली। आग की लपटों से आसपास रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
इस बीच भागकर आए पति और पड़ोसियों ने आग बुझाई। तब तक फूलन देवी की मौत हो चुकी थी। आग बुझाने में पति क्रांति के भी दोनों हाथ झुलस गए। वह झुलसी बच्ची को लेकर देर रात जिला अस्पताल पहुंचा।

उसने बताया कि वह पत्नी के साथ सूरत में मजदूरी करता था। 15 दिन पहले ही त्योहार करने के लिए दोनों गांव लौटे थे। दीवाली के बाद वापस सूरत जाना था। फूलन भी चलने की जिद कर रही थी, लेकिन उसने अपने बूढ़े पिता का हवाला देकर गांव में ही रहने को कहा।
इस पर वह नाराज थी। क्रांति ने बताया कि 50 हजार रुपये नगद और जेवर भी जल गए। देर रात जसपुरा थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह घटना स्थल के लिए रवाना हो गए।
इस पर वह नाराज थी। क्रांति ने बताया कि 50 हजार रुपये नगद और जेवर भी जल गए। देर रात जसपुरा थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह घटना स्थल के लिए रवाना हो गए।