फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman set fire by adopting innocent son

मासूम बेटे को गोद में लेकर महिला ने लगाई आग तड़पकर हुई मौत, बचाने में महिला की सास के हाथ झुलसे

Sat, 05 Oct 2019 09:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 05 Oct 2019 09:05 PM IST
विज्ञापन
Woman set fire by adopting innocent son
घटना के बाद रोती बिलखती मृतका की सास - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बिल्हौर के पातीनिवादा गांव में शनिवार दोपहर एक महिला ने अपने तीन साल के मासूम बेटे को गोद में लेकर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर पहुंची महिला की सास ने बचाने का प्रयास किया तो वह भी झुलस गईं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई। दोनों को हैलट पहुंचाया गया, पर तब तक मां-बेटे की मौत हो चुकी थी। पुलिस के मुताबिक महिला मानसिक तनाव में थी, इस कारण उसने खुदकुशी कर ली। कुछ पारिवारिक विवाद की भी बातें सामने आ रही हैं।
विज्ञापन


 

पुलिस का कहना है कि अगर तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पातीनिवादा गांव निवासी अनुराग यादव उर्फ सोनू बुकिंग पर कार चलाते हैं। परिवार में उनकी पत्नी रेखा (24), बेटे सूर्यांश (3) व मां सन्नो देवी हैं। रेखा का मायका श्याम नगर चकेरी में है।

शनिवार सुबह अनुराग घर से काम पर चले गए। बिल्हौर एसओ ज्ञान सिंह ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे रेखा सूर्यांश को लेकर अपने कमरे में गई। उसके बाद अपने व सूर्यांश के ऊपर मिट्टी का तेल डाल लिया और फिर सूर्यांश को गोद में लेकर आग लगा ली।

चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर सन्नो वहां पहुंची। उन्होंने बचाने का प्रयास किया तो उनके हाथ झुलस गए। कुछ ही देर में वहां ग्रामीण पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हैलट में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं सन्नो को सीएचसी बिल्हौर में भर्ती कराया गया है। एसओ के मुताबिक परिजनों ने कोई कार्रवाई करने से इंकार कर दिया है। 

पारिवारिक विवाद चल रहा था 
पुलिस के मुताबिक अनुराग व रेखा की चार साल पहले शादी हुई थी। कुछ दिनों से अनुराग का अपने बड़े भाई निर्भय से प्रॉपर्टी बंटवारे का विवाद चल रहा है। रविवार को बंटवारा होना था। पुलिस की जांच के मुताबिक विवाद के बाद रेखा ने अपना सारा सामान अपने कमरे में रखा था। उसके बाद आग लगाई। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि घरेलू विवाद के फेर में रेखा ने खुदकुशी की। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed