फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman said not the police station you call the father of the police station EO had come to remove encroachment

Shuklaganj: महिला बोली- थाना नहीं…तुम थाने के बाप को बुला लाओ, अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे ईओ, पढ़ें पूरा मामला

Fri, 27 Dec 2024 04:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 27 Dec 2024 04:59 PM IST
सार

Shuklaganj News: नगर पालिका गंगा घाट द्वारा राजधानी मार्ग सड़क के दोनों छोर के अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया।  अभियान प्रभारी अनूप शुक्ल ने बताया कि कई कच्चे और पक्के कब्जे जेसीबी की मदद से हटाए गए हैं।

विज्ञापन
Woman said not the police station you call the father of the police station EO had come to remove encroachment
अधिकारियों से बहस करती महिला - फोटो : amar ujala

विस्तार

शुक्लागंज में शुक्रवार को नगर पालिका परिषद गंगा घाट द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के दूसरा दिन था। दोपहर 2:30 बजे से नगर के नवीन गंगा पुल ढाल से राजधानी मार सब्जी मंडी तक सड़क के दूसरे छोर पर अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया गया। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्रा जब कोतवाली गंगा घाट गेट के पास पहुंचे, तो वहीं पर एक बिजली मिस्त्री द्वारा कोतवाली के गेट के पास ही किए गए अतिक्रमण को हटवाने लगे। 

विज्ञापन

इस दौरान अचानक एक  महिला आई और अधिशासी अधिकारी से बोली,  तुम थाना नहीं, थाने के बाप को बुला लाओ, यह सुन ईओ भी स्तब्ध रह गए। ईओ ने और पालिका कर्मियों को बुलाकर अतिक्रमण हटाने की बात कही। खास बात यह रही कि जिस वक्त महिला अधिशासी अधिकारी को बार-बार यह बात कहती रही उस वक्त गंगा घाट पुलिस मौके पर मौजूद रही। लेकिन इस संबंध में कोई भी एक्शन नहीं लिया गया। अधिशाषी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्रा कहना है कि वह इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करेंगे।

विज्ञापन

तिकुनिया पार्क से लेकर राजधानी मार्ग सब्जी मंडी तक चला अभियान
वहीं कोतवाली गंगा घाट प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है।  बता दें कि आज दूसरे दिन भी नगर पालिका गंगा घाट द्वारा राजधानी मार्ग सड़क के दोनों छोर के अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया। अभियान प्रभारी अनूप शुक्ल ने बताया कि कई कच्चे और पक्के कब्जे जेसीबी की मदद से हटाए गए हैं। साथ ही लोगों को बार-बार आगाह की भी किया गया कि वह दोबारा कब्जे ना करें अन्यथा बड़ी कार्रवाई की जाएगी।  अभियान तिकुनिया पार्क से लेकर राजधानी मार्ग सब्जी मंडी तक चलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed