{"_id":"6a43c7e97bf13157f805da0d","slug":"woman-s-earring-fell-into-a-pothole-2026-06-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: झटके में झुमका गिरा रे...थरियांव रोड के गड्ढे में, दंपती पानी निकालकर ढूंढते रहे झुमका, रहे विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: झटके में झुमका गिरा रे...थरियांव रोड के गड्ढे में, दंपती पानी निकालकर ढूंढते रहे झुमका, रहे विफल
Wed, 01 Jul 2026 12:08 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:08 AM IST
सार
Fatehpur News: थरियांव रोड के गड्ढे में बाइक सवार महिला का झुमका गिर गया। काफी प्रयास के बाद भी महिला का झुमका नहीं मिल सका।
विज्ञापन
मार्ग पर बने गड्ढे का पानी निकालते लोग व मौजूद महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हसवा विकासखंड क्षेत्र के जीटी रोड में ओवरलोड वाहनों के चलते बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। विगत दिनों हुई बरसात के चलते इसमें पानी भर गया था। मंगलवार को बाइक से जा रहे दंपति गड्ढे में फंस गए। इस बीच महिला का झुमका गड्ढे में गिर गया। अथक प्रयास के बाद भी झुमका नहीं मिल सका।
विज्ञापन
कस्बे में जीटी रोड पर गड्ढा होने से आए दिन ई-रिक्शा सहित बाइक सवार फंस कर गिरते रहते थे। गाजीपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर निवासी संदीप कुमार अपनी पत्नी के साथ मंगलवार दोपहर ससुराल थरियांव थाना क्षेत्र के रसूलाबाद जा रहे थे। संदीप जैसे ही थरियांव कस्बे स्थित जीटी रोड में पानी भरे गड्ढे से निकलने लगे तभी बाइक पलट गई। इसमें महिला का झुमका पानी में गिर गया।
विज्ञापन
Trending Videos
जानकारी के बाद दंपति ने पानी निकाल कर कई घंटें झुमका ढूंढने का प्रयास किया पर पता नहीं चला। इसके बाद पंपिंग सेट से गड्ढे का पानी बाहर करवा कर झुमका ढूंढने का पूरा प्रयास किया। झुमका नहीं मिलने के बाद हताश हो दंपति गांव वापस चले गए।