Hardoi: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
लोनार कोतवाली क्षेत्र के सराय राघौपुर गांव में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, मृतका के परिजनों ने ससुरालीजन पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले के लोनार कोतवाली क्षेत्र के सराय राघौपुर गांव मे शुक्रवार की देर रात महिला का शव टीन शेड में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लोनार कोतवाली क्षेत्र के औहदपुर गांव निवासी काजल (23) की शादी 13 मई को कोतवाली क्षेत्र के सरायं राघौपुर गांव निवासी सर्वेश के साथ हुई थी। शुक्रवार की देर रात उसका शव घर के अंदर टीन शेड में लगे पाइप में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला।
सूचना मिलने पर मायके से पिता बुध पाल, मां सरस्वती मौके पर पहुंच गईँ। मृतका के पिता ने बताया कि बेटी की शादी में सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया था। इसके बाद भी ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग कर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे।
आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सर्वेश व सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल विनोद यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।