{"_id":"6182d759f13a9e483d176eb3","slug":"woman-s-body-found-hanging-from-noose-father-accuses-husband-of-murder-akbarpur-news-knp6621471179","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला महिला का शव, पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटका मिला महिला का शव, पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
रूरा। शास्त्री नगर मोहल्ले में मंगलवार की रात एक महिला का शव घर में दीवार पर लगे खूंटे में फंदे से लटका मिला। कौशांबी के जरैली स्थित मायके से आए पिता ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
शास्त्री नगर निवासी राजेश यादव दूध बेचता है। उसका नशेबाजी को लेकर पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। मंगलवार की रात में राजेश पत्नी पप्पी व चार बच्चों के साथ सो गया। देर रात में जब नींद खुली तो पत्नी चारपाई पर नहीं मिली।
बाहर आंगन में आने पर पत्नी का शव दीवार पर लगे खूंटे से रस्सी के सहारे लटका मिला। इस पर परिवारीजन बिलख उठे। राजेश ने मृतका के मायके कौशांबी के जरैली में सूचना दी। मायके से पिता फूलचंद्र व अन्य परिजन रूरा पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने दामाद पर शराब पीने और आए दिन पप्पी को पीटने की बात कही। आरोप लगाया कि राजेश ने बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी राजेश को हिरासत में ले लिया।
वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।