फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman raped with pistol, looted Rs 10 lakh

Kanpur News: तमंचा सटा महिला से दुष्कर्म, 10 लाख लूटे

Sat, 18 Jan 2025 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Woman raped with pistol, looted Rs 10 lakh
औरैया। क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात महिला से तमंचे के बल पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी पर 10 लाख रुपये लूटने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले को संदिग्ध बताते हुए जांच शुरू की है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया। बताया कि 16 जनवरी की रात उसका पति खेत की रखवाली के लिए गया था। रात करीब तीन बजे एक युवक छत के रास्ते घर के अंदर आया। तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। दुष्कर्म किया। घटना के बाद युवक ने घर में रखे 10 लाख रुपये भी लूटकर भाग गया।
विज्ञापन

युवक के भागते ही उसके शोर मचाने पर आस-पास मकानों में रह रहे लोग आ गए। ग्रामीणों के आने पर घटना की जानकारी 112 नंबर पर पुलिस को दी। पीड़िता ने बताया कि कुछ दिनों पहले उसने खेत बेचा था। जिसके रुपये बक्से में रखे थे। युवक लूटकर ले गया है। पीड़िता ने शुक्रवार की देर शाम कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed