फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Woman raped by making obscene video in Hamipur, report filed on three

चैटिंग के दौरान किया ये 'चीट': बात करते-करते बना लिया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर लूटी अस्मत

Tue, 30 Aug 2022 08:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 30 Aug 2022 08:12 PM IST
सार

मौदहा कोतवाली में एक पीड़िता ने एक युवक पर दुष्कर्म करने और दो युवकों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Woman raped by making obscene video in Hamipur, report filed on three
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र की महिला ने एक युवक पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने और दो युवकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीनों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन

तहरीर में विवाहिता ने बताया कि बिहरका गांव निवासी रोहित सिंह उसे इंस्टाग्राम पर फॉलो करता था। इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के चलते युवक मैसेज करता रहता था, जिसके चलते दोनों के बीच दोस्ती और भी गहरी होती चली गई।चैटिंग होने पर नजदीकियां बढ़ गईं।
विज्ञापन

इसमें रोहित ने उसकी अश्लील वीडियो ले लिया और ब्लैकमेल करने लगा। 27 अगस्त को बिहरका गांव में कृष्ण लीला का आयोजन था। रोहित ने आधी रात को महिला को मिलने बुलाया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच वहां सौरभ सिंह व संदीप सिंह आ गए और मारपीट कर मोबाइल फोन गायब कर दिया। महिला का पति बाहर रहता है, उसके लौटने पर शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची। कोतवाल पवन कुमार पटेल ने बताया कि तीनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले में तमाम तथ्यों की जांच कर रही है।

शोहदे के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
चिकासी थाना क्षेत्र की युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक सप्ताह पहले पिता चित्रकूट गए थे। 26 अगस्त को घर पर अकेली थी। पड़ोसी महिला घर आई और बाहर बैठे यूनुस व एक अन्य युवक को उसके अकेली होने की जानकारी दे दी।

घर में घुसकर यूनुस ने हाथ पकड़ लिया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह बाहर वह बाहर भागी। वह  स्कूल जाते समय फब्तियां कसता है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और कहा है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed