फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman raped at night

रात के अंधेरे में शौच गई महिला का पहले किया दुष्कर्म, फिर कपड़े भी ले गया साथ  

Mon, 02 Jan 2017 09:35 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 02 Jan 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
woman raped at night
डेमो
हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में बीती रात शौच के लिए खेतों में गई एक 26 वर्षीय दलित महिला के साथ अज्ञात व्यक्ति ने दुराचार किया। आरोपी उसके कपड़े भी लेकर भाग गया। पीड़िता की सास ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष ने गांव पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। वहीं पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन

 
पीड़िता ने अनुसार उसने शोर मचाया। लेकिन सर्दी का मौसम होने व रात अधिक होने पर कोई उसकी आवाज नहीं सुन सका। पीड़िता ने घर आकर अपने सास ससुर से आपबीती बताई। जिस पर सास के साथ महिला थाने आई। थानाध्यक्ष ने पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन


वहीं थानाध्यक्ष आरके सिंह मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और वहां कुछ भी ऐसा नहीं मिला। जिससे घटना संदिग्ध नजर आई। पुलिस का मानना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। खुलासा होने के भय से मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। वहीं पीड़िता ने अपने बयान में आरोपी को पहचानने से साफ इंकार कर दिया। इस मामले में गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed