{"_id":"5ef9313186cff4e374e8158d262dc6b1","slug":"woman-raped-and-burned-alive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पनकी में दुष्कर्म के बाद महिला को जिंदा फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पनकी में दुष्कर्म के बाद महिला को जिंदा फूंका
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Tue, 23 Feb 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनकी के गोपालपुर में सोमवार को एक पड़ोसी ने दुष्कर्म के बाद महिला को जिंदा फूंक दिया। घटना के बाद दो समुदायों में तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दिया गया है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि झुलसी महिला को परिजन हैलट लेकर पहुंचे थे, जहां उसकी मौत हो गई। मोबाइल में महिला के बयान रिकार्ड हैं। पुलिस आरोपी की धरपकड़ को दबिश दे रही है।
विज्ञापन
पनकी थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी एक किसान ने बताया कि सोमवार को वह बैंक गया था। पत्नी और पुत्र खेत में पानी लगाने गए थे। घर पर किसान की बहू अकेले थी। आरोप है कि मौके का फायदा उठाते हुए पड़ोसी छोटे जबरन घर में घुस आया। बहू के साथ उसने दुष्कर्म किया। बाद में उस पर केरोसिन डालकर आग लगा दी।
विज्ञापन
घर के बाहर बहू को आग से घिरा देख पड़ोसी मदद को दौड़ पड़े। कंबल से आग बुझाने के बाद घरवाले बहू को लेकर हैलट पहुंचे। कुछ देर के बाद ही बहू ने दम तोड़ दिया। यह घटना दो अलग-अलग समुदाय से जुड़ी होने की वजह से गांव में तनाव की स्थिति है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पड़ोसी छोटे पर दुष्कर्म और जिंदा जलाने का आरोप है। सीओ कल्याणपुर राजेश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन