फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman raped after being threatened to make audio viral, report filed

Kanpur News: ऑडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 09 May 2025 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 09 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Woman raped after being threatened to make audio viral, report filed
झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक युवक ने रिकार्डिंग वायरल करने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म किया। डराकर महिला को वह गुजरात ले भी ले गया। पुलिस ने आरोपी पर संबंधित धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मंगलपुर थाना के एक गांव निवासी व्यक्ति ने मंगलपुर पुलिस को शिकायती पत्र दिया। बताया कि 21 मार्च को उनकी पत्नी लापता हो गई थी। उन्होंने पांच अप्रैल को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सात मई को पत्नी घर आ गई। पत्नी ने बताया कि पड़ोसी अरविंद ने उनकी ऑडियो रिकॉर्ड कर ली। वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद उन्हें संदलपुर बुलाया और अपने साथ जबरन गुजरात ले गया। वहां भी दुष्कर्म करता रहा। किसी तरह वह जान बचा कर घर भाग आई। मंगलपुर थानाध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि आरोपी पर दुष्कर्म समेत अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed