{"_id":"5d4d6ef28ebc3e6cd9047e20","slug":"woman-pharmacist-abused-patient-and-doctors-in-kannauj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला फार्मासिस्ट ने अस्पताल में काटा हंगामा, दवाईयां पीने के बाद डॉक्टर के साथ की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला फार्मासिस्ट ने अस्पताल में काटा हंगामा, दवाईयां पीने के बाद डॉक्टर के साथ की अभद्रता
Fri, 09 Aug 2019 07:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 09 Aug 2019 07:44 PM IST
विज्ञापन
हंगामे के बाद आराम करती महिला फार्मासिस्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज में महिला फार्मासिस्ट ने होम्योपैथिक विभाग में सुबह ओपीडी के दौरान हंगामा काटा। मेज पर रखीं दवाइयों को इधर-उधर गिरा दिया। दवाइयों की कई शीशियां फर्श पर गिरकर टूट गईं। फार्मासिस्ट को हंगामा करते देख मरीजों व तीमारदारों का जमावड़ा लग गया। भीड़ बढ़ती देखकर महिला ने खुद को कमरे में बंद कर लिया।
मरीजों व अन्य लोगों के काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर खोला। चिकित्सक से भी अभद्रता की। उनके हाथ से ओपीडी का रजिस्टर छीन लिया। कई मरीजों को अपशब्द कहे। जिला चिकित्सालय के होम्योपैथिक विभाग में करीब दस दिन पहले महिला फार्मासिस्ट तबादले पर आई हैं। 26 जुलाई को कार्यभार ग्रहण करने के बाद वह अवकाश पर चली गईं।

पांच अगस्त को दोबारा ड्यूटी पर आईं। शुक्रवार को वह होम्योपैथिक विभाग में ड्यूटी करने पहुंचीं। कुछ ही देर बाद चिकित्सक व स्टाफ के साथ विवाद शुरू कर दिया। स्टाफ ने आराम करने की सलाह दी तो वह भड़क गईं। दूसरे कमरे में मेज पर रखीं दवाइयों को इधर-उधर फेंक दिया। कई दवाइयों को उठाकर पी लिया। हंगामा करते देख मरीजों व तीमारदारों की भीड़ लगने लगी।
इससे खुद को कमरे में बंद कर लिया। भीड़ व अन्य स्टाफ ने किसी तरह कमरा खुलवाया। जमीन पर गिरीं दवाओं को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने उठाकर फेंका। इसके बाद वह चिकित्सक के कमरे में पहुंचीं। यहां विवाद कर डॉक्टर से ओपीडी का रजिस्टर छीन लिया। बाहर खड़े लोगों से अपशब्द कहे। स्टाफ के लोगों ने शांत कराया।
होम्योपैथिक विभाग की डॉ.विद्या कुमारी ने बताया कि महिला कर्मचारी कार्यभार ग्रहण करने के बाद से रोजाना अभद्रता कर रही हैं। वह मामले की शिकायत सीएमएस से करेंगी। वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी के.स्वरूप ने कहा कि ओपीडी के दौरान अगर महिला फार्मासिस्ट इस तरह का बर्ताव कर रही हैं तो यह गंभीर मामला है। शासन को पत्र लिखकर महिला को रिलीव करा दिया जाएगा।