फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman passes away during treatment; had consumed acid following a dispute with her husband

जिंदगी की जंग हार गई शिवांगी: इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ा, पति से विवाद के बाद पी लिया था तेजाब

Sun, 30 Aug 2026 09:35 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 30 Aug 2026 09:35 PM IST
सार

Auraiya News: अवंतीबाई की रैली से लौटने के बाद विवाद हुआ था। स्थानीय अस्पताल से सैफई और फिर आगरा रेफर किया गया था।

विज्ञापन
Woman passes away during treatment; had consumed acid following a dispute with her husband
शिवांगी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ककोर थाना क्षेत्र के तुलसी की मड़ैया गांव में विवाहिता की संदिग्ध हालात में तेजाब पी लिया। परिजन अस्पताल ले गए थे। रविवार को इलाज के दौरान आगरा के एक निजी अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


तुलसी की मड़ैया निवासी शिवांगी (22) पत्नी अवधेश की शादी करीब छह महीने पहले दिबियापुर के एक गेस्ट हाउस में हुई थी। परिवार के अनुसार, 19 अगस्त को अवधेश अवंतीबाई की रैली में शामिल होने गए थे। रैली से लौटने के बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर गुस्से और तनाव में आकर शिवांगी ने तेजाब पी लिया।
विज्ञापन


तबीयत बिगड़ने पर घबराए परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए सैफई रेफर कर दिया। सैफई में राहत न मिलने पर परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए आगरा ले गए, जहां कई दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद रविवार को उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की मौत की खबर मिलते ही मायके और ससुराल पक्ष में कोहराम मच गया। परिजन शव को आगरा से घर लाने की प्रक्रिया में जुटे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

 

अस्पताल के भुगतान को लेकर खींचतान
शिवांगी पुत्री मलखान सिंह राजपूत का मायका दिबियापुर कस्बा के मोहल्ला दीन दयाल उपाध्याय नगर में है। शिवांगी का आगरा स्थित पुष्पांजलि हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था, जिसका अभी कुछ रुपये बकाया है। इसको लेकर मायके व ससुराल पक्ष में खींचतान मची है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed