फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman murdered by slitting her throat with a shovel, body thrown in bushes

Kannauj Crime: खुरपी से गला रेत कर महिला की हत्या, शव झाड़ियों में फेंका

Mon, 31 Oct 2022 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Mon, 31 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Woman murdered by slitting her throat with a shovel, body thrown in bushes
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कन्नौज जिले में मवेशियों के लिए घास लेने गई महिला की खुरपी से गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई। सोमवार शाम शव झाड़ियों में पड़ा मिला। पति ने महिला के प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। थाना तालग्राम क्षेत्र के चांदापुर गांव निवासी महावीर बंजारा दिव्यांग है। वह परिवार के साथ खेती करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर वह आलू फसल में पानी लगाने गए थे और पत्नी राजमनी उर्फ राजवंती (35) मवेशियों के लिए घास लेने फिरोजपुर गांव की तरफ गई थी। शाम तक वापस न आने पर परिजनों ने राजमनी को तलाश किया, उसका का मोबाइल भी बंद बता रहा था।
विज्ञापन


गांव से एक किलोमीटर दूर फिरोजपुर निवासी जितेंद्र यादव के खेत के पास झाड़ियों में महिला का शव पड़ा मिला। शव के पास खून से सनी खुरपी और एक झोला भी रखा था। बताया गया है कि जो खुरपी महिला घास के लिए ले गई थी, उसी से उसकी गर्दन रेती गई है। महिला के दो पुत्र हल्ली (14), अवनीश (8) और तीन पुत्रियां रवीना (15), सकीना (20), स्मृती (6) है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति की सूचना पर इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी मुकेश राना व सचिन और महिला सिपाही मौके पर पहुंचे। शव को राजकीय मेडिकल कॉलेज की मोर्चुरी में रखवा दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। शव के पास से खुरपी और एक झोला बरामद हुआ है। जल्द ही हत्या का ख़ुलासा किया जाएगा। अभी तक तहरीर भी नहीं आई है, जिस वजह से रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। - उपेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर

कोल्ड स्टोर में काम करने के दौरान बढ़ी नजदीकियां
महावीर ने बताया कि नैपालपुर कोल्ड स्टोर में उसकी पत्नी मजूदरी करती थी। वहां पर ही एक रिश्तेदार से उसकी नजदीकियां बढ़ गईं थीं। महावीर का कहना है कि सितंबर में उसकी पत्नी रिश्तेदार के साथ दिल्ली चली गई थी। करीब एक माह बाद नवरात्र में वह घर आ गई थी। सोमवार सुबह उसका प्रेमी झोला और कंबल ओढ़े गांव में देखा गया था। जो झोला मिला है, उसमें कंबल भी मिला है। दावा है कि यह उसी का ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed