फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman murdered at home with sharp weapon

कानपुर: घर में महिला की धारदार हथियार से हत्या, आंगन में पड़ा मिला शव, पति ने कहा- किसी पर नहीं है शक

Sat, 26 Mar 2022 11:12 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, शिवराजपुर (बिल्हौर) 
संवाद न्यूज एजेंसी, शिवराजपुर (बिल्हौर)  Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 26 Mar 2022 11:12 PM IST
सार

रामपुर सखरेज गांव के जूनियर विद्यालय में महिला रसोइया के तौर पर काम करती थी। महिला गांव में अकेले रहती थी। शनिवार को महिला का शव घर के आंगन में पड़ा मिला। पति ने किसी पर शक नहीं जताया है। पुलिस अज्ञात में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन
Woman murdered at home with sharp weapon
कानपुर में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के रामपुर सखरेज गांव में अकेले रह रही महिला रसोइया की शुक्रवार रात सिर व गर्दन पर धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह खून से लथपथ शव घर के आंगन में पड़ा मिला। पड़ोसियों से सूचना मिलने पर पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पति ने शिवराजपुर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर हत्यारोपी का पता लगाने में जुटी है। 

विज्ञापन


रामपुर सखरेज गांव निवासी हरिशंकर पांडेय कानपुर में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है और वहीं रहता है। पत्नी कुसुमा पांडेय (52) गांव के जूनियर विद्यालय में रसोइया के पद पर काम करती थीं। बेटा प्रदीप कानपुर में कल्याणपुर मोहल्ले में रहता है, दो बेटियों की शादी हो चुकी है। कुसुमा गांव में अकेले रहती थीं। 
विज्ञापन


शनिवार की सुबह कुसुमा के काफी देर तक घर से न निकलने पर पड़ोसियों ने छत से जाकर देखा तो आंगन में उसका शव पड़ा था और आसपास खून फैला था। पड़ोसियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देने के बाद पति को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पति ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि पत्नी यहां अकेले रहती थी। गांव में उन लोगों का किसी से कोई विवाद भी नहीं है। एसओ योगेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में धारदार हथियार से कई वार करने की बात सामने आई है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। घर से कोई भी सामान गायब नहीं हुआ है। इससे यह स्पष्ट है कि हत्या लूटपाट के इरादे से नहीं की गई है। पति ने गांव में किसी से कोई विवाद न होने की बात कही है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed