फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman murdered after misdeed in banda

हैवानियत की हदें पार: बकरी चराने गई महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या, चीखें दबाने के लिए मुंह में भर दी गई मिट्टी

Tue, 20 Jul 2021 05:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 20 Jul 2021 05:45 PM IST
सार

परिजनों के मुताबिक, उसके कपड़े नजदीक में रखे थे। गर्दन पर दो गहरे घाव थे। उसकी आवाज को दबाने के लिए मुंह में मिट्टी भर दी गई थी। मृतका के पति ओर बेटे ने दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

विज्ञापन
Woman murdered after misdeed in banda
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में बकरी चराने जंगल गई महिला की दुष्कर्म के बाद सोमवार को धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। महिला के जिस्म पर कपड़े नहीं थे और मुंह में मिट्टी भरी हुई थी। फिलहाल पुलिस हत्या तो मान रही, लेकिन दुष्कर्म की पुष्टि नहीं कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं, पति की तहरीर पर थाना पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। तिंदवारी थाना और बेंदा घाट पुलिस चौकी अंतर्गत एक गांव में सोमवार शाम पेशे से सिलाई कारीगर की 55 वर्षीय पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


वह रोजाना की तरह सोमवार को भी गांव के बगल के जंगल में बकरियां चराने गई थी। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों और पड़ोसियों ने उसकी खोजबीन शुरू की। मोरम खदान मार्ग में सड़क किनारे झाड़ियों के पास उसका रक्तरंजित शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, उसके कपड़े नजदीक में रखे थे। गर्दन पर दो गहरे घाव थे। उसकी आवाज को दबाने के लिए मुंह में मिट्टी भर दी गई थी। मृतका के पति ओर बेटे ने दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने कुछ नमूने इकट्ठा किए। डॉग स्क्वॉड भी पहुंचा। पुलिस ने भी घटनास्थल के आसपास बारीकी से देखा, लेकिन हत्यारे का कोई सुराग नहीं मिला। सीओ सदर सत्यप्रकाश शर्मा का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में कुल्हाड़ी से वारकर हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है।

दुष्कर्म की आशंका पर स्लाइड बनवाई जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। पति की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दुष्कर्म की पुष्टि होने पर धारा बढ़ा दी जाएगी।

पुलिस बोली, सिर्फ हत्या की तहरीर दो
तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज न करने के आरोपों से घिरी रहने वाली पुलिस का रवैया एक बार फिर सामने आया है। मृतका के पति ने आरोप लगाया कि उसने दुष्कर्म के बाद हत्या की तहरीर दी थी, लेकिन बेंदा चौकी पुलिस ने यह कहकर लौटा दी कि सिर्फ हत्या की तहरीर दो, तभी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मृतका के पुत्र ने पुलिस पर दुष्कर्म की बात दबाने का आरोप लगाया है।

अवैध संबंध न बनाने पर हत्या : एसपी
बकरी चराने गई महिला की धारदार हथियार से हत्या की घटना का पुलिस ने चंद घंटे में ही खुलासा कर दिया। पुलिस ने रमेश उर्फ पुन्नू को गिरफ्तार कर लिया। एसपी अभिनंदन ने मंगलवार को पुलिस लाइन में घटना के खुलासे की जानकारी दी। बताया कि आरोपी अविवाहित है।

महिला से उसके संबंध रहे हैं। घटना के समय भी आरोपी ने अवैध संबंध बनाने की कोशिश की। महिला नहीं मानी तो उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने पूछताछ में जुर्म स्वीकार किया है। हालांकि, हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद होने की जानकारी स्पष्ट नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed