फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman missing for 10 months, husband suspected of murder, parents complain to CP, report filed

Kanpur Crime: 10 माह से महिला लापता, पति पर हत्या की आशंका, माता-पिता ने सीपी से की शिकायत, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 20 Jun 2023 10:44 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 20 Jun 2023 10:44 AM IST
सार

Kanpur News: चकेरी थाना क्षेत्र में 10 माह से लापता महिला के मामले में मां-बाप ने सीपी से शिकायत की है। सीपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। बता दें कि महिला के परिजनों ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Woman missing for 10 months, husband suspected of murder, parents complain to CP, report filed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के चकेरी में 10 माह से लापता बेटी का पता लगाने के लिए उसके वृद्ध माता पिता भटक रहे हैं। स्थानीय पुलिस के सुनवाई न करने पर दंपती ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। तब पुलिस ने पति व उसकी एक महिला साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर की।

विज्ञापन

सूटरगंज निवासी रमेश और उनकी पत्नी गीता ने बताया कि अपनी बेटी निकिता (30) की शादी 2012 को डिप्टी पड़ाव निवासी राजेश से आर्यसमाज से की थी। आरोप है कि राजेश आपराधिक प्रवृत्ति का है। बेटी को साथ लेकर अहिरवां में किराये पर रह रहा था।
विज्ञापन

करीब 10 माह पहले उसने बताया कि दिल्ली निवासी एक रिश्तेदार की तबीयत खराब होने के कारण उनकी देखरेख करने के लिए निकिता को वहां भेज दिया है। इसके बाद से बेटी का कुछ पता नहीं चला। निकिता के दो बच्चे अपने नाना नानी के पास थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सीपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
दंपती ने राजेश पर उनकी बेटी की हत्या करने की आशंका जताते हुए अहिरवां चौकी पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने उन्हें टरका दिया। रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की गई। सीपी के आदेश पर पुलिस ने राजेश और उसके साथ रह रही कोमल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

कपड़े दिलाने के बहाने बच्चों को भी ले गया
एक जून को राजेश घर आया और दोनों बच्चों को कपड़े दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। दंपती जानकारी करने अहिरवां पहुंचे, जहां राजेश के कमरा खाली करने की जानकारी हुई। किसी तरह पता लगाकर उसके नए पते पर पहुंचे, तो राजेश किसी दूसरी महिला के साथ रहता मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed