{"_id":"5d10c9338ebc3e04bc0c4ff1","slug":"woman-misdeed-by-two-person-on-gunpoint","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर पर अकेली थी महिला, तमंचे के बल पर दो लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म फिर मारने की धमकी देकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर पर अकेली थी महिला, तमंचे के बल पर दो लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म फिर मारने की धमकी देकर भागे
Mon, 24 Jun 2019 06:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 24 Jun 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव की पुरवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली महिला से दो युवकों ने तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला की सास के घर पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुरवा कोतवाली के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 23 जून की दोपहर वह घर पर थी। पति कसबा स्थित दुकान गया था जबकि सास व देवर फसल देखने खेत गए थे। तभी गांव में राजगीर के घर में रहने वाला अजीत कुमार व मौरावां के टोपरा निवासी अमित कुमार उसके घर में जबरन घुस आए।

सास के घर पहुंचने पर जान से मारने की धमकी देकर भागे
उन्होंने तमंचा दिखाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस बीच उसकी सास खेत से लौट आई। सास को देखते ही आरोपियों ने उस पर तमंचा लगा दिया व किसी से कुछ कहने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों के भागने पर पीड़िता ने पति को सूचना दी।
पीड़िता ने पति के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल अतुल तिवारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।