फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman left her husband and children for lover

पति से बोली- मेला देखने जा रही हूं, लेकिन सच तो कुछ और ही था...राह तकते थक गईं आंखें

Fri, 21 Dec 2018 06:06 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 21 Dec 2018 06:06 PM IST
विज्ञापन
woman left her husband and children for lover
डेमो पिक
यूपी के हमीरपुर जिले में एक महिला अपने पति से मेला देखने की बात कहकर घर से निकलती है। पति को लगा कि थोड़ी देर में वो घर आ जाएगी। लेकिन काफी देर हो जाने के बाद भी महिला घर न पहुंची। बच्चे पिता से पूछ रहे थे कि मां कब आयेगी। महिला का पति भी इंतजार करते-करते थक गया। आने की बात तो दूर महिला का कोई पता तक न चला। पत्नी के घर न पहुंचने की चिंता उसके मन में कई सवाल खड़े कर रही थी। इन्हीं सवालों से परेशान होकर महिला का पति उसको खोजने के लिए निकल पड़ता है। काफी देर तक मेले में तलाश करने के बाद भी महिला का कोई पता न चला। इसके बाद पति को कुछ शक हुआ।
विज्ञापन

देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटी

बच्चों और पति को घर में छोड़कर मेला देखने के बहाने आई एक महिला नगदी एवं जेवरात के साथ गायब हो गई। कस्बे के एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी पत्नी 19 दिसंबर को गायत्री तपोभूमि में चल रहे मेले में जाने की बात कहकर घर से निकली थी। देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटी, जिससे उसकी मेले में जाकर तलाश शुरू की। लेकिन वह नहीं मिली। पति ने अज्ञात के साथ पत्नी के भाग जाने की रिपोर्ट लिखाई है। पति का आरोप है कि पत्नी अपने साथ 15 हजार रुपये नगद और सोने चांदी के जेवरात ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed