फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman killed, three injured as e-rickshaw overturns

Kanpur News: ई-रिक्शा पलटने से महिला की मौत, तीन घायल

Fri, 03 Apr 2026 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 03 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Woman killed, three injured as e-rickshaw overturns
रूरा। भटौली-सराय गढ़ेवा मार्ग पर गुरुवार शाम को भारा पुरवा के सामने ई-रिक्शा पलट जाने से महिला की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य सवारियां घायल हो गईं। मामूली चोटें आने के चलते सभी सवारियां अपने गंतव्य की ओर चली गईं।
विज्ञापन

सराय गढ़ेवा निवासी मंजू देवी (65) पत्नी स्वर्गीय रामस्वरूप की सड़क हादसे में मौत हो गई। बेटे अजीत कुमार ने बताया कि मां मंजू देवी बुधवार को अपने मायके गई थीं। गुरुवार को ई-रिक्शा में सवार होकर घर आते समय भारापुरवा गांव के सामने ई रिक्शा पलट जाने से मां घायल हो गईं। जानकारी पर वह मौके पर पहुंचा और घायल मां को सीएचसी रूरा में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक मौके से ई रिक्शा लेकर फरार हो गया। अनहोनी पर बहु किरन देवी, पौत्र निखिल,आयुष व पौत्री रिया सहित परिजन रोने लगे। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed