फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman killed by father in law

ससुर की हत्या करने में अाराेपी महिला बीहड़ों में भागी

Wed, 02 May 2018 09:03 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 02 May 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
woman killed by father in law
हत्यारोपी डाॅली
महिला थाने की हवालात में बंद ससुर की हत्यारोपी बहू मंगलवार तड़के पांच बजे भाग गई। महिला के फरार होने से पुलिस में हड़कंप मचा गया। सीओ सदर समेत पुलिस फोर्स बेतवा नदी के तलहटी और जंगल में महिला की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


एसपी दिनेश कुमार पी ने महिला थाना प्रभारी संगीता सिंह एवं दो महिला सिपाहियों सुषमा और अनामिका को निलंबित कर मामले की जांच सीओ सदर आरके उपाध्याय को सौंपी है। 
विज्ञापन

सुमेरपुर थाना क्षेत्र के अतरइया गांव निवासी रामऔतार तिवारी (80) की हत्या उसके बेटे और बहू ने कर शव को कमरे में दफनाकर वहां भूसा भर दिया था। तीन दिन पहले मृतक की नातिन की सूचना पर पुलिस ने शव कमरे से बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने रामऔतार की बहू डाली तिवारी को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि उसका पति रामकुमार फरार है। सुमेरपुर एसओ महेंद्र वर्मा ने मृतक के बड़े पुत्र भागवत प्रसाद तिवारी की तहरीर पर छोटे पुत्र रामकुमार तिवारी व बहू डाली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। सोमवार को पुलिस ने थाने से डाली तिवारी को जेल भेजने की कार्रवाई की थी, पर आरोपी को मुख्यालय के महिला थाने के लाकप में रखा गया था। मंगलवार तड़के पांच बजे बाथरूम जाने की बात कहकर डाली थाने की दीवार फांदकर भाग निकली।

पुलिसकर्मियों ने महिला एसओ संगीता सिंह को घटना की सूचना दी। महिला एसओ ने सूचना एसपी को दी। सूचना पर एसपी, सीओ सदर रजनीश उपाध्याय आदि महिला थाने पहुंचे। इसके बाद सीओ की अगुवाई में महिला थाना प्रभारी समेत भारी पुलिस फोर्स बेतवा नदी के किनारे जंगलों में महिला की तलाश में कांबिंग की। सीओ सदर भी फोर्स के साथ बदनपुर व शीतलपुर के बीहड़ों में कांबिंग कर रहे हैं।


फिलहाल महिला का पता नहीं चल सका है। डाली ने तीन माह पहले ही रामकुमार से कोर्ट मैरिज की थी। डाली की यह दूसरी शादी है। फतेहपुर की रहने वाली डाली पर संपत्ति की लालच में पति के साथ मिलकर ससुर की हत्या करने का आरोप है। उधर, एसपी ने बताया कि सीओ की जांच के बाद लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed