फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Woman kidnapped and gang-raped in Hamirpur, search for the accused continues

हमीरपुर: महिला को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ पिलाकर बनाया था बंधक, आरोपियों की तलाश जारी

Fri, 02 Sep 2022 01:12 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 02 Sep 2022 01:12 AM IST
सार

राठ थाना क्षेत्र में एक महिला को कुछ लोगों ने अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपियों ने नशीला पदार्थ पिलाकर सात दिन तक बंधक बनाया। साथ ही, विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

विज्ञापन
Woman kidnapped and gang-raped in Hamirpur, search for the accused continues
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र में सब्जी खरीदने कस्बा आई महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर कुछ लोगों ने अगवा कर लिया। चरखारी में बंधक बनाकर सात दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के पति ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया 22 अगस्त को उनकी पत्नी सब्जी खरीदने कस्बे के बाजार गईं थीं। जहां गांव की ही रूबी सैनी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। कुछ लोग उसे बेहोशी की हालत में अगवा कर ले गए।
विज्ञापन

चरखारी में सात दिन तक बंधक बनाकर रखा। आरोप है खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर अनेक लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते थे। खोजबीन करते हुए पति व देवर ने मौके पर पहुंच कर छुड़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल विनोद कुमार राय ने बताया महिला के पति की तहरीर पर रूबी सैनी, चरखारी निवासी ओमकार सैनी व अन्य अज्ञात के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कहा आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed