फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman jumped into the well with son In Fatehpur

यूपी: प्रधान की बहू ने मासूम बेटे के साथ कुएं में लगाई छलांग, महिला की मौत बच्चे की हालत गंभीर

Tue, 25 Jun 2019 01:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 25 Jun 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
woman jumped into the well with son In Fatehpur
बच्चे के साथ इसी कुएं में महिला ने लगाई छलांग - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फतेहपुर जिले में आत्महत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां प्रधान की बहू ने अपने दस माह के बच्चे के साथ कुएं में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला व बच्चे को बाहर निकाला। जिसमें महिला की मौत हो गई। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


यह घटना जाफरगंज थाने के भौराजपुर गांव की है। यहां प्रधान विजमा देवी की बहू पुष्पा देवी (27) पत्नी कुलदीप दिवाकर के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। मायके पक्ष के लोगों ने प्रधान व उनके बेटे पर पुष्पा को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सोमवार देर रात मौका पाकर पुष्पा घर से दस माह के बच्चे को लेकर चुपके से निकल गई। गांव में ही भदई प्रजापति के दरवाजे स्थित कुएं में छलांग लगा दी। कुएं से बच्चे के रोने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बच्चे सहित महिला को बाहर निकाला। दोनों को एंबुलेंस से इलाज के लिए घाटमपुर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बच्चा अब भी जीवन और मौत से जूझ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed