{"_id":"5d079a368ebc3e620a50c125","slug":"woman-jumped-in-the-well-when-she-come-with-husband","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ससुराल जा रही नवविवाहिता कुएं में कूदी, पति के साथ मायके से लौट रही थी, महीने भर पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल जा रही नवविवाहिता कुएं में कूदी, पति के साथ मायके से लौट रही थी, महीने भर पहले हुई थी शादी
Mon, 17 Jun 2019 07:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 17 Jun 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
ससुराल जा रही नवविवाहिता कुएं में कूदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर में जैतपुर गांव के पास पति के साथ ससुराल जा रही युवती अचानक कुएं में कूद गई। पति के चीख पुकार मचाने पर ग्रामीणों ने मशक्कत कर युवती को बाहर निकला। पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
मलवां थाना क्षेत्र के बैजानी की पुरवा निवासी दीपू की एक महीने पहले किशनपुर थाना क्षेत्र के इटोलीपुर निवासी लल्लू बारी की बेटी सुनैना (21) से शादी हुई थी। सोमवार को दीपू पत्नी को मायके से विदा कराकर ला रहा था। गाजीपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर के पास पति-पत्नी एक रिश्तेदारी में जाने के लिए टेंपो से उतर कर पैदल चलने लगे।

शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने मशक्कत कर कुएं से बाहर निकाला
ग्रामीणों ने बताया कि इसी दौरान किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच तकरार हो गई। दंपति जैसे ही जैतपुर निवासी होरीलाल लोधी के घर के पास पहुंचे पत्नी दौड़ते हुए सूखे कुएं में छलांग लगा दी। पति के चीख पुकार मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने किसी तरह से युवती को सूखे कुएं से बेहोशी हालत में बाहर निकाला।
सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने अपने वाहन से युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पति दीपू ने सदर अस्पताल में बताया कि रास्ते के किनारे सूखे कुएं में गलती से गिरकर घायल हुई है। गाजीपुर थानाध्यक्ष संदीप तिवारी का कहना है कि पति गलती से गिरने की बात कह रहा है। पीआरवी ने युवती को कुएं से बाहर निकाला है। मायके पक्ष का भी इंतजार किया जा रहा है। यदि कोई आरोप आता तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।