फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman IPS becomes victim of AI, shown in video advising to earn money by packing pens-pencils, report filed

UP: महिला आईपीएस हुई एआई का शिकार, वीडियो में पेन-पेंसिल पैककर रुपये कमाने की सलाह देते दिखाया, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 13 Aug 2024 09:05 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 13 Aug 2024 09:05 AM IST
सार

Kanpur News: शातिरों ने लोगों को कमाई का लालच देकर फंसाने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया। मामले में एडीसीपी साउथ के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ गोविंदनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है।

विज्ञापन
Woman IPS becomes victim of AI, shown in video advising to earn money by packing pens-pencils, report filed
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के दुरुपयोग से शातिरों ने पहली बार शहर में तैनात एक महिला आईपीएस अधिकारी को अपना शिकार बनाया है। जालसाजों ने तकनीक का दुरुपयोग कर उनके चेहरे और आवाज का इस्तेमाल कर उन्हें पेन-पेंसिल पैककर रुपये कमाने का झांसा देते हुए दिखाया है। मामला सामने आने पर गोविंदनगर पुलिस ने केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 32 सेकेंड के वायरल वीडियो में एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा को घर बैठे पेंसिल और पेन पैक करने की सलाह देती नजर आईं। इस दौरान ठगों ने उनकी आवाज व चेहरे का प्रयोग कर बताया कि कंपनी घर में माल देने आएगी। पैकिंग के लिए हर माह 30 हजार रुपये दिए जाएंगे जबकि 15 हजार रुपये एडवांस के रूप में मिलेंगे।
विज्ञापन

वीडियो में एक मोबाइल नंबर भी दिया गया, जो साइबर ठगों का ही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की साइबर टीम इसकी जांच में जुट गई है। एडीसीपी अंकिता शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो एआई के माध्यम से बनाया गया है। उनके चेहरे का इस्तेमाल कर इस तरह का वीडियो बनाना अपराध की श्रेणी में आता है। गोविंदनगर पुलिस को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed