{"_id":"61c192f87b71d805b829c1c1","slug":"woman-inspector-sacked-after-being-found-guilty-in-departmental-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 हजार रुपये घूस लेने का मामला: विभागीय कार्यवाही में दोषी पाए जाने पर महिला दरोगा बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 हजार रुपये घूस लेने का मामला: विभागीय कार्यवाही में दोषी पाए जाने पर महिला दरोगा बर्खास्त
Tue, 21 Dec 2021 02:12 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 21 Dec 2021 02:12 PM IST
सार
अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध कमिश्नर सुभाष चंद्र ने महिला दरोगा को जांच में दोषी पाए जाने पर इटावा एसएसपी को अवगत कराया। जिस पर 17 दिसंबर को एसएसपी जयप्रकाश सिंह के निर्देशन पर महिला दरोगा गीता यादव को पुलिस विभाग से बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
दरोगा गीता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सैफई में थाने में तैनात महिला दरोगा को विभागीय कार्यवाही में दोषी पाए जाने पर बर्खास्त कर दिया गया। बताया गया है कि यूपी के वाराणसी जिले में महिला दरोगा को एंटी करप्शन टीम ने बर्ष 2017 को 20 हजार रुपए घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था।
गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना के कौड़ीराम निवासी दरोगा गीता के खिलाफ वाराणसी जिले के शिवपुर थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया था। विभागीय जांच शुरू कर दी गई थी।
महिला दरोगा जमानत पर जेल से छूट कर कोर्ट के आदेश पर दोबारा से पुलिस विभाग में तैनात हो गई थी। सैफई थाने में 9 दिसंबर 2019 से तैनात थी। 17 दिसंबर 2021 को एसएसपी जयप्रकाश सिंह के निर्देशन पर बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध कमिश्नर सुभाष चंद्र ने जांच में दोषी पाए जाने पर इटावा एसएसपी जयप्रकाश सिंह को अवगत कराया था। जिस पर 17 दिसंबर को एसएसपी जयप्रकाश सिंह के निर्देशन पर महिला दरोगा गीता यादव को पुलिस विभाग से बर्खास्त कर दिया गया है।