{"_id":"586a680e4f1c1b0b521586bb","slug":"woman-hit-in-the-head-shovel","type":"story","status":"publish","title_hn":"इतनी सी बात पर फावड़ा मारकर सिर फाड़ दिया!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इतनी सी बात पर फावड़ा मारकर सिर फाड़ दिया!
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 02 Jan 2017 08:20 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला को मामूली सी बात पर सिर में फावड़ा मार कर लहुलूहान कर दिया गया। मामले की सूचना पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही है। फिलहाल अभी तक आरोपी के खिलाफ शांतिभंग के आरोप में चालान किया गया है।
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद की इस घटना की इलाके में चर्चा तेज हो गई है। कहा यह जा रहा है कि महिला पर रंजिशन हमला किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव हरकमपुर निवासी रामकली पत्नी बाबूराम का गांव के ही महावीर से खेत की नाली को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी होने पर विवाद होने लगा। इस दौरान हमलावराें ने रामकली पर फावड़ा मार घायल कर दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद आरोपी जानमाल की धमकी देकर भाग गए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने महावीर, हाकिम, कैलाश, इनकी पत्नी सुहागा देवी और कैलाश के साढ़ू के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने हाकिम का शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया।
विज्ञापन