{"_id":"68cf0a761341f6a73e04349e","slug":"woman-hit-by-train-while-crossing-level-crossing-dies-kanpur-news-c-220-1-akb1007-131960-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: क्रॉसिंग पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आई महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: क्रॉसिंग पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आई महिला, मौत
Sun, 21 Sep 2025 01:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। झांसी-कानपुर रेलवे लाइन की हृदयपुर क्रॉसिंग गुरुवार देर शाम को ट्रेन निकालने के लिए बंद किया गया था। इसी दौरान क्रॉसिंग पार करते वक्त एक महिला ट्रेन की चपेट में आई गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव की शिनाख्त करवाई है।
हृदयपुर निवासी कुसुमा देवी (73) पत्नी विष्णु प्रसाद शुक्रवार शाम सात बजे के करीब गांव स्थित रेलवे क्रॉसिंग पार कर रही थीं। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे मृतका के पति विष्णु प्रसाद ने बताया कि पत्नी कुसुमा कई साल से मानसिक रूप से बीमार थीं। शाम को वह बिना बताए घर से बाहर चली गईं।
काफी देर तक घर न लौटने पर परिजन ने उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान गांव के लोगों ने उनकी ट्रेन से कटकर मौत होने की जानकारी दी। भीमसेन जीआरपी थाना के प्रभारी हेमंत कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।