{"_id":"59df26394f1c1bf3538b71fa","slug":"woman-gave-birth-to-three-children-in-field","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर में शौचालय न होने के कारण शौच के लिए खेत गई थी, वहीं हुआ प्रसव, तीन बच्चों को दिया जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में शौचालय न होने के कारण शौच के लिए खेत गई थी, वहीं हुआ प्रसव, तीन बच्चों को दिया जन्म
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:01 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में शौचालय न होने के कारण गर्भवती महिला खेत में शौच गई थी। इस दौरान उसे प्रसव पीड़ा हुई और खेत मेंं ही उसने तीन बच्चों को जन्म दिया। तीनों नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
डेमो पिक
हरदोईः घर में शौचालय न होने के कारण ग्राम पंचायत रमदानकुंई की गर्भवती महिला को शौच के लिए खेत जाना पड़ा। इस दौरान ही उसे प्रसव पीड़ा हुई और खेत में ही उसने तीन बच्चों को जन्म दिया। तीनों नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं। एएनएम व आशाबहू ने घर पहुंचकर जच्चा-बच्चा का टीकाकरण किया। स्वास्थ्य कर्मियों ने परिजनों को एहतियातन जच्चा-बच्चा को सीएचसी में भर्ती कराने की सलाह दी लेकिन परिजनों ने इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
टड़ियावां ब्लाक की ग्राम पंचायत रमदानकुंई के मजरा अयारी निवासी शिवलखन दिल्ली में मजदूरी करता है, पत्नी सीता (25) भी दिल्ली में उसके साथ रहती है। सीता के गर्भवती होने के कारण एक सप्ताह पहले शिवलखन उसे गांव ले आया था। शिवलखन ने पत्नी के गर्भवती होने की जानकारी आशा या एएनएम को नहीं दी थी।
बुधवार सुबह आठ बजे सीता शौच के लिए खेत गई थी। इसी दौरान उसे प्रसव पीड़ा हुई। वह खेत में ही लेट गई। चीखने की आवाजें सुनकर आसपास की महिलाएं उसके पास पहुंची। सीता ने एक बेटे और दो बेटियों को जन्म दे दिया। महिलाएं जच्चा-बच्चा को घर ले गईं। सूचना पर आशाबहू सुशीला पहुंची और एएनएम को जानकारी दी। एएनएम ने जच्चा-बच्चा का टीकाकरण किया। जांच में तीनों नवजात व प्रसूता स्वस्थ मिले हैं।