{"_id":"6aa26b9bbdbde38a0b07e042","slug":"woman-ganja-smuggler-arrested-with-8-kg-cannabis-in-kanpur-2026-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नशे पर शिकंजा: ओडिशा से गांजा लेकर कानपुर पहुंची लेडी तस्कर गिरफ्तार, आठ किलो की खेप बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे पर शिकंजा: ओडिशा से गांजा लेकर कानपुर पहुंची लेडी तस्कर गिरफ्तार, आठ किलो की खेप बरामद
Thu, 10 Sep 2026 02:35 PM IST
प्रसून शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
Published by: प्रसून शुक्ला
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:35 PM IST
सार
Kanpur News: रेलबाजार पुलिस ने गुरुवार को चेकिंग के दौरान शिवनारायण टंडन सेतु पुल के पास एक महिला को आठ किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला की पहचान चांदनी जोशी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
आठ किलो गांजे के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उसके पास से गांजा बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में चांदनी ने बताया कि वह ओडिशा से गांजा लेकर कानपुर आती थी और इसे कानपुर रेलवे स्टेशन के आसपास सप्लाई करती थी। इसके बदले उसे प्रत्येक चक्कर के पांच हजार रुपये मिलते थे।
विज्ञापन
अगस्त में दो बार चक्कर
पुलिस के अनुसार महिला ने पूछताछ में बताया कि अगस्त महीने में वह दो बार ओडिशा से गांजा लेकर कानपुर आ चुकी थी। सितंबर में तीसरी बार गांजा लेकर आने के दौरान रेलबाजार पुलिस ने चेकिंग के दौरान उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद गांजे को कब्जे में लेकर महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब उससे गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई नेटवर्क के बारे में भी पूछताछ कर रही है।